फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने बांटे मतदाता पहचान पत्र के फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डीएस कॉलेज के एनएसएस कार्यकर्ताओं की ओर से एसकेडी इंटर कॉलेज में शिविर का आयोजन हो रहा है। पांचवें दिन मुख्य अतिथि एडीएम वित्त बच्चू सिंह ने स्वयं सेवकों को समाज व बस्ती की सफाई के लिए धन्यवाद अदा किया।

गांव में छात्र-छात्राओं ने मतदाता पहचान पत्र के फार्म वितरित किए। बस्ती के सूरजपाल सिंह, विजय सिंह आदि ने शिविर के लिए धन्यवाद दिया। आशा देवी, कमलेश, रानी, गीता आदि ने हेल्थ केयर में शरीर का परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. संजय सिंघल ने बताया कि 90 बीमारियां गंदगी की वजह से फैलती हैं। मानसी जैसवाल, नेहा राना, अंजलि, मोनिका उपाध्याय, नईम ने लक्ष्य गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। रोहित गुप्ता ने शेर-ओ-शायरी की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. सुभाष चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें