न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर पूर्व में नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट के कार्यक्षेत्रों में आंशिक परिवर्तन कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा ने बताया कि खैर में तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. तेजवीर सिंह अब शहर विधानसभा में रहेंगे।
डॉ. आनंद कुमार शहर की जगह खैर, डॉ. तरुण कुमार सिंह अतरौली की जगह बरौली, डॉ. मेघश्याम बरौली की जगह अतरौली, डॉ. कुंवर बहादुर सिंह बरौली की जगह अतरौली, डॉ. महावीर सिंह अतरौली से बरौली, डॉ. एडी पांडेय कोल की जगह इगलास, डॉ. स्नेह कुमार इगलास की जगह कोल, डॉ. कासिम अली इगलास के बूथ नंबर 241-300 की जगह अब 61-120 बूथ पर, डॉ. कुशलपाल अतरौली की जगह कोल, डॉ. प्रशांत कुमार कोल की जगह इगलास, डॉ. मोहन सिंह छर्रा की जगह इगलास और डॉ. विजय कुमार इगलास की जगह छर्रा विधानसभा में बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।