ससुर ने दोस्त संग बहू से किया गैंगरेप
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी इलाके में एक ससुर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बहू संग रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में बहू की तहरीर पर क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मुकदमे के अनुसार महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। इसके चलते अक्सर महिला मायके में रहती है। पिछले दिनों ससुर उसके मायके पहुंचा और बातों में उलझाकर उसे अपने साथ मायके से बुला लाया। यहां लाकर ससुर ने अपने एक दोस्त की मदद से बहू के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और दोस्त से भी बहू के साथ बुरा काम कराया। इस दौरान बहू खूब मिन्नत करती रहीं। मगर ससुर ने उसकी एक न सुनी। इस वाकये से उसने अपने पति को अवगत कराया तो पति ने भी कोई तवज्जो नहीं दी। इसके चलते ससुर व उसके दोस्त के खिलाफ बहू ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।