फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजरायली पद्धति से यूपी के हर खेत में पहुंचाएंगे पानी : धर्मपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इजरायली पद्धति से यूपी के हर खेत में पहुंचाएंगे पानी : धर्मपाल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री धर्मपाल सिंह यादव ने कहा कि इजरायली पद्धति से उत्तर प्रदेश के हर खेत में पानी पहुंचाएंगे। सिंचन क्षमता के गैप को कम करने के लिए माइक्रो, ड्रिप, स्प्रिंकलर सिंचाई को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि अलीगढ़ मंडल के चारों जिले (अलीगढ़, कासगंज, एटा एवं हाथरस) में से कोई भी जिला सूखे की चपेट में नहीं है। अलीगढ़ के जिलाधिकारी ने बारिश कम होने से 15.7 प्रतिशत फसलों को नुकसान दर्शाया है। वहीं जनप्रतिनिधियों ने सूखे से धान एवं खरीफ की फसल को काफी नुकसान होने की रिपोर्ट दी है, जिसके आधार पर कमिश्नर से सात अक्तूबर से पहले पुन: रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी नहरों में पानी पहुंचाएंगे। इसके लिए रोस्टर प्रणाली प्रणाली को मजबूत करेंगे। इससे किसानों के दिन तय हो जाएंगे कि किस दिन पानी मिलेगा। लघु और सीमांत किसानों को 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। सिंचाई के लिए किसानों से चुनाव कराकर कुलाबा समिति, रजवाहा समिति एवं अल्पिका समितियों का गठन किया जाएगा। चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति मिल गई है। इससे किसानों को फायदा होगा। हर खेत में पानी पहुंचाने के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का फंड स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, सतीश गौतम, विधायक संजीव राजा, रवेंद्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, रघुराज सिंह, मीना कुमारी, रामसखी कठेरिया, लालजी वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



योगी राज में दावे
- खराब छवि के सरकारी सेवकों की स्क्रीनिंग की कार्यवाही प्रगति पर है।
- पौड़ी जनपद में रामगंगा एवं सैंडिल बांध को पूर्ण स्वचालित कराया गया।
- केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण करने का निर्णय।
- जल संरक्षण हेतु तालाब विकास प्राधिकरण के गठन की कार्यवाही प्रगति पर है।
- ग्रीष्म ऋतु में जानवरों व पक्षियों के पानी के लिए नहर-नलकूप चलाकर 32884 तालाब भरे।
- परियोजनाओं की जांच कराकर अनियमितता में दोषी पाये गये अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
- पंजीकृत दागी फर्मों एवं आपराधिक प्रवृति के ठेकेदारों का पंजीयन समाप्त कर अच्छी, साफ-सुथरी छवि की संस्थाओं को मौका दिया गया।
- रामगंगा बांध कालागढ़ में टनल टी 1 व टी 2 में गत वर्षों से खराब बटर फ्लाई वॉल्व एवं सिलेंड्रिकल गेट की मरम्मत कराई गई। बांध उपयोगी क्षमता का लगभग 55.00 प्रतिशत भर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें