फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलगने से बचा फूल चौराहा1

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलगने से बचा फूल चौराहा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

कोतवाली थानांतर्गत संवेदनशील फूल चौराहा सर्राफा बाजार स्थित एक धार्मिक स्थल की छत से गुरुवार देर रात मलबा गिराते समय राहगीर महिला ईंट लगने से लहूलुहान हो गई। महिला की चीखपुकार सुनकर भीड़ जमा हो गई।

देखते ही देखते सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में एसपी सिटी पीएसी और कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया और धार्मिक स्थल पर चल रहे ध्वस्तीकरण और निर्माण कार्य को सजगता से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कुछ समय पहले सर्राफा बाजार के एक धार्मिक स्थल की गुंबद बनाने को लेकर दो समुदाय के लोगों में टकराव हुआ था। पथराव और फायरिंग हुई थी। बताते हैं कि गुरुवार को धार्मिक स्थल में ध्वस्तीकरण का कार्य कराया गया, जिसके चलते रात करीब 12 बजे धार्मिक स्थल की छत से नीचे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में मलबा गिराया जा रहा था।

एक महिला वहां से गुजरी तो एक पत्थर उसे लग गया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। स्वर्णकार महासभा के अध्यक्ष रवि वर्मा ने तुरंत एसपी सिटी को फोन पर जानकारी दी, जिससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कुछ देर में एसपी सिटी फोर्स लेकर पहुंच गए। उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। एसपी सिटी ने धार्मिक स्थल पर निर्माण करवाने वालों से भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा न हो, इसके बाबत निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्किंग समय में कार्य करवाया जाए। राहगीरों को सचेत करने के लिए किसी व्यक्ति को खड़ा किया जाए, ताकि कोई चोटिल न हो। इसके अलावा एहतियात मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें