एप बताएगा मक्का-मदीना में रिहाइश की लोकेशन
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़ । हज के दौरान हज यात्रियों के लिए मक्का-मदीना में ठहरने के लिए होटल किस जगह होगा? उनसे मस्जिद की दूरी कितनी होगी? रेस्टोरेंट कहां होगा? यह सब लोकेशन उन्हेें ‘इंडियन हज इन्फार्मेशन सिस्टम’ एप बताएगा।
कंसलटेंट जनरल ऑफ इंडिया (जेद्दा) ने पिछले वर्ष हज यात्रियों की सहूलियत के लिए मोबाइल एप ‘इंडियन हज अकामेंडडेशन लोकेटर’ बनाया था, जिसे इस साल एप का नाम बदल दिया गया है। अब यह एप ‘इंडियन हज इन्फार्मेशन सिस्टम’ के नाम से जाना जा रहा है। एप में पासपोर्ट, फ्लाइट की उड़ान, मक्का, मदीना और मीना में रिहाइश की बिल्ंिडग देखी जा सकती है। पुलिस स्टेशन, रेस्टोरेंट, अस्पताल आदि की भी लोकेशन इस एप से पता चल जाएगी। हज लब्बैक सोसाइटी के अध्यक्ष तौफीक अहमद खान ने बताया कि इस एप से हज यात्रियों और खादिमुल हुज्जाज को सहूलियत मिलेगी। एप के जरिये वो अपने तयशुदा जगह पर आसानी से पहुंच सकते हैं।
बॉक्स
एप में इमरजेंसी बटन
एप के होम पेज पर एक इमरजेंसी बटन है, जिसे टच करते ही वह हुज्जाज इंडियन हज यात्रा दफ्तर के टोल फ्री नंबर 8002477786 पर संपर्क हो जाएगा। खादिमुल हुज्जाज के साथ ही हज यात्रियों की सारी जानकारी इस एप में होगी।