फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक न होने से पढ़ाई चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक ना होने से पढ़ाई चौपट
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

खैर। राजकीय इंटर कॉलेज बांकनेर में शिक्षक ना होने से बच्चों की पढ़ाई चौपट पड़ी है। समस्या से प्रभावित आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण शनिवार को अलीगढ़ जाकर मंडलायुक्त, अपर जिलाधिकारी व डीआईओएस से मिले। उन्होंने शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की। ग्रामीणों ने एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी रामनिवास शर्मा को सौंपा। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या समाधान का वायदा किया है।
बता दें कि गांव में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में पिछले लगभग पंद्रह दिनों से एक भी शिक्षक नहीं है। जिससे स्कूल में पंजीकृत बच्चों की पढ़ाई रुक गई है। वहीं आस पास के गांव बंाकनेर, धर्मपुर, बिलखौरा, जामुनका आदि की छात्राएं कॉलेज में प्रवेश नहीं ले पा रही हैं। पिछले दिनों कॉलेज से दो शिक्षकों का तबादला कर दिए जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी सुनील चौहान का कहना है कि कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं। समस्या बता चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यदि जल्द समस्या ना सुलझी तो ग्रामीण मजबूरन धरने पर बैठ जाएंगे। शिकायत करने वालों में प्रदीप कुमार, गजराज सिंह, चंद्रपाल सिंह, गोधन प्रधान, वीरपाल शर्मा, संजय आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें