फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैपिरक सिपाही की वर्दी फाड़ी, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक सिपाही की वर्दी फाड़ी, मारपीट
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

थाना गांधी पार्क इलाके में एटा चुंगी पर चेकिंग के दौरान तीन युवकों ने यातायात पुलिस के साथ मारपीट कर दी और वर्दी फाड़ दी। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके बाइक भी सीज कर दी है।


ट्रैफिक पुलिस की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि एटा चुंगी पर सिपाही रवि कुमार ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं रुके।
विज्ञापन


तीनों को दौड़कर पकड़ लिया। तीनों युवक गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आए। मामला तूल पकड़ने पर तीनों युवकों ने वर्दी फाड़ दी। जब अन्य सिपाही बीच बचाव के लिए आए तो उनके साथ भी अभद्रता कर दी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने संगीन वारदात की आशंका पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया। पुलिस ने अंकुर पुत्र कृष्ण कुमार, उदय कुमार पुत्र कृष्ण कुमार और बाबी पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गोबरा शाहगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें