फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में गंगा में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में डूबकर किशोर की मौत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, गंगीरी(अलीगढ़)।

थाना दादों के गांव नगला अलिया निवासी 16 वर्षीय भगवानदास पुत्र राधेश्याम की गंगा में डूबकर मौत हो गई। वह पांच बेटियों में इकलौता पुत्र था। दूसरे दिन उसका शव नदी से बरामद हुआ।

शव देखकर परिवार की महिलाएं रोते हुए बेहोश हो गईं। परिजनों के कहने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


बताते हैं कि सोमवार को भगवानदास अपने दोस्तों के साथ सांकरा गंगा घाट पर स्नान करने गया था। बताते हैं कि नहाते हुए वह अचानक गहराई में चला गया। दोस्तों ने देखा तो बचाने की कोशिश लेकिन बचा नहीं सके। इस पर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजनों ने गोताखोरों के सहारे रात भर नदी में तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार सुबह फिर से परिजन उसी जगह पहुंचे जहां पर भगवानदास डूबा था। वहां पर तलाश शुरू हुई तो कुछ देर बाद ही शव नदी में मिल गया। शव गांव पहुंचते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें