फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता को दीवानी के बाहर अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़िता को दीवानी के बाहर अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

दीवानी में अपने साथ हुए गैंगरेप के मामले में तारीख पर आई युवती को बाइक सवारों ने अगवा करने की कोशिश की। युवती ने शोर मचाते हुए बाइक सवारों का विरोध किया, तो वह भागने लगे। एक आरोपी का मोबाइल मौके पर ही गिर पड़ा। पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।

लोधा थाना क्षेत्र की निवासी युवती के साथ 2015 में उसके एक रिश्तेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया था। चार लोगों के खिलाफ लोधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामला अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ इसी मामले की तारीख पर आई थी। पीड़िता के अनुसार जैसे ही वह दीवानी से बाहर निकली, चार बाइक सवार युवक आए और उसे मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाने लगे। विरोध करने पर उसे खींचा और अगवा करने का प्रयास किया। मारपीट शुरू कर दी। युवती ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित होने लगे। इसके बाद आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें