फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से मजदूरी कराने पर देना होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों से मजदूरी कराने पर देना होगा जुर्माना
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ ।

भुजपुरा में अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम विरोध दिवस मनाया गया। इसमें स्थानीय संस्थाओं, स्वंयसेवी/समाजसेवी संगठनों, नियोक्ता प्रतिनिधियों, चाइल्ड लाइन आदि शामिल हुए।

उप श्रम आयुक्त जबीं आयशा ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का किसी कारखाने, खदान, विस्फोटक व अनुसूची में उल्लिखित नियोजनों/ व्यवसायों /प्रक्रियाओं में नियोजन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नियोजन पाये जाने पर संबंधित नियोजक के विरुद्ध प्रति बाल श्रमिक 20 हजार रुपये की वसूली व सक्षम न्यायालय में अभियोजन दायर कर दंडित किए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, बच्चों का टीकाकरण कराएं। बाल श्रमिकों का नियोजन न करें व बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ें । श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार ने अपील की कि अपने बच्चों से बाल श्रम न कराएं, उन्हें पढ़ाएं। पब्लिक रिसोर्स डेवलपमेंट सोसाइटी ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, रवेंद्र चौधरी, उदयवीर, कपूर चंद्र, राजीव सक्सेना, प्रदीप कुमार सक्सेना, शैलेंद्र सिंह, उड़ान सोसाइटी की परियोजना समन्वयक नैंसी वर्गीस, नदीम, नीलम सैनी, पीडीआरएस के जीशान आदि मौजूद रहे। उधर, जागरूक महिला ग्रामोद्योग संस्थान की ओर से जीवनगढ़ में गोष्ठी हुई, रैली निकाली गई। इस मौके पर संस्था की संरक्षक मधुलिका राघव, वर्षा गौड़, निशा सिंह, कुुसुम सिंह, सुशीला देवी, तबस्सुम, मिथलेश, शबी जहरा, कृष्णा सारस्वत आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें