फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एडीएम कंपाउंड रोड पर दिनदहाड़े ढाई लाख की ‘लूट’

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र के एडीएम कंपाउंड रोड पर सोमवार दोपहर फर्नीचर-कंप्यूटर सप्लायर से 2.44 लाख रुपये लूट लिए गए। घटना उस समय होना बताया जा रहा है, जब सप्लायर स्कूटी से बैंक से रुपये निकालकर एएमयू जा रहा था। खास बात यह है कि जिस रोड पर घटना होना बताया गया है, वहां किसी ने घटना होना नहीं देखा और न ही पीड़ित ने शोर मचाया। कुछ देर बाद ही पीड़ित का खाली बैग उसके परिचित को धौर्रा इलाके में पड़ा मिल गया। इस कहानी से पुलिस लूट को संदिग्ध माकर पीड़ित से देर रात तक पूछताछ में जुटी थी।
विज्ञापन

हमजा कॉलोनी का रहने वाला इजहार बाजार में फर्नीचर व एएमयू में कंप्यूटर सप्लाई का काम करता है। इजहार ने दोपहर करीब डेढ़ बजे सीधे सिविल लाइंस थाने पहुंचकर यह सूचना दी कि एडीएम कंपाउंड रोड पर उसके साथ 2.44 लाख की लूट हुई है। उसने बताया कि वह मेडिकल रोड की आईसीआईसीआई और यूनियन बैंक शाखाओं से रकम निकालकर बैग में रख अपनी स्कूटी से किसी काम से एएमयू जा रहा था। तभी उसके पीछे लगे पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोका और तमंचा दिखाकर बैग छीन ले गए। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था।
इस जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास के खोखों व चाय की ढकेलों पर मौजूद तमाम लोगों से पूछा तो पता चला कि यहां ऐसी कोई घटना होने की जानकारी नहीं है। न पीड़ित ने शोर मचाया और न बदमाशों का पीछा किया। न मौके से पुलिस को फोन किया, बल्कि थाने पहुंच गया। हां, लोगों ने स्कूटी सवार को वहां आते हुए देखने की पुष्टि की है। अभी पुलिस जांच कर रही थी कि इसी बीच इजहार के ही परिचित का फोन उसके मोबाइल पर आया कि उसका खाली बैग धौर्रा के एक प्लाट में पड़ा मिला है। परिचित ने बैग देखकर पहचान लिया और जब उसकी तलाशी ली तो उसमें सिर्फ इजहार का पहचान पत्र मिला। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार घटना पर कुछ संदेह प्रतीत हो रहा है। हां, सीसीटीवी में बाइक पर दो युवक इजहार के पीछे आते देखे जा रहे हैं। मगर घटना होने की कहीं पुष्टि नहीं हो रही। फिर भी लूट की जांच की जा रही है और इजहार से अलग अलग पहलुओं पर पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें