फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट सेवा केंद्र में कामकाज रहा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर परिसर में जोर-शोर के डेढ़ माह पहले शुरू हुआ पासपोर्ट सेवा केंद्र भी अब अन्य सरकारी कार्यालयों की तरह लापरवाही के ट्रैक पर आ गया है। गुरुवार को पासपोर्ट सेवा केंद्र में डाक विभाग की ओर से तैनात कर्मचारी के गैरहाजिर होने के कारण सत्यापन को आए पासपोर्ट आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

काउंटर ए पर डाक विभाग के कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण सत्यापन को आए पूर्व निर्धारित 50 आवेदकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इसके कारण आवेदकों में विभागीय अधिकारियों के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन


हाथरस से आए नवीन अरोड़ा ने बताया कि वह अपनी बेटे ईशान अरोड़ा के दस्तावेजों का सत्यापन कराने आए थे। सुबह नौ बजे से कार्यालय के बाहर बैठे-बैठे शाम के पांच बज गए। मगर, यहां सत्यापन नहीं हुआ।

वहीं, देहरादून से आईं साबिया साची शर्मा और डा. मीनू शर्मा ने बताया कि कई बार डाक विभाग के अधिकारियों से कामकाज नहीं होने के संबंध में शिकायत की गई। मगर, उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन


सरकारी पदों पर बैठे अधिकारियों को इस प्रकार से जनता के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया नहीं अपनाना चाहिए। वरिष्ठ डाक अधीक्षक जीएन प्रसाद ने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र पर तैनात कर्मचारी बीमारी के कारण छुट्टी पर था। इसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार से व्यवस्थाएं पहले की तरह दुरुस्त रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें