फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम का बोर्ड उखाड़ने के मामले में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय का स्टे होने के बावजूद मैरिज होम व स्कूल संचालक द्वारा नगर निगम का बोर्ड उखाड़ने, ताला तोड़कर अपना ताला डालने एवं निगम कर्मियों से अभद्रता के आरोपी संचालक के खिलाफ क्वारसी थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है।

नगर निगम ने बोर्ड को देर रात ही दोबारा से लगवाकर दोबारा से उस संपत्ति के गेट पर अपना ताला डाल दिया है। बताते चलें कि तहसील कोल की टीम ने फर्जी कागजात के आधार पर बनाए गए कृष्णा पैराडाइज मैरिज होम एवं इंपीरियल स्कूल का अस्थाई निर्माण तोड़ दिया था।
विज्ञापन


संचालक क्वारसी निवासी कृष्णपाल सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह को दो दिन का समय देते हुए पक्का निर्माण तोड़ने के आदेश दिये गए थे। संचालक ने इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने इस पर स्थगन आदेश करते हुए 12 दिसंबर को प्रशासन को अपना पक्ष रखने के आदेश दिये थे।

आरोप है कि शुक्रवार देर सायं मैरिज होम संचालक ने अपने साथियों की मदद से नगर निगम का बोर्ड उखाड़ दिया। सूचना पर पहुंचे नगर निगम कर्मचारियों से गालीगलौज व बदसलूकी की। इस मामले में आरोपी के खिलाफ क्वारसी थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जाम से निपटने को चौराहों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी
निरंतर विकट होती जा रही जाम की समस्या के स्थाई समाधान की तैयारी हो रही है। इसके पहले चरण में महानगर के प्रमुख चौराहों पर व्याप्त अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने का काम होगा। शनिवार को एडीएम सिटी के नेतृत्व में प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने महानगर के भीड़भाड़ वाले इलाके सेंटर प्वाइंट एवं कुछ अन्य चौराहों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि सेंटर प्वाइंट चौराहे पर जाम का कारण बनने वाले विद्युत पोल हटाए जाएंगे। आसपास के रेस्टोरेंट स्वामियों द्वारा फुटपाथ घेरकर व्यवसाय चलाने वालों को हटवाया जाएगा। नगर निगम के अफसरों को इन सभी को नोटिस जारी करने को कहा गया है। न हटाने पर सभी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिये जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें