फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों के वाहन परिसर के अंदर खड़े कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रामघाट रोड समेत अन्य स्थानों पर स्कूली वाहन एवं अभिभावकों के वाहन सड़कों पर बेतरतीबी से खड़े होने से जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। इस मामले में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने डीएम को ज्ञापन देकर इन सभी वाहनों को स्कूल परिसर के अंदर खड़ा कराने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि विशेष रूप से रामघाट रोड स्थित स्कूलों की छुट्टी के समय वहां स्कूल एवं अभिभावकों के वाहनों का जमघट लगने से लंबे लंबे जाम लगते हैं। उन्होंने प्राइवेट बसों को शहर से बाहर करने के बाद छोटे वाहनों द्वारा अधिक किराया वसूले जाने की समस्या भी रखी।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम से इन लोगों का किराया तय कराने तथा परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक करने की मांग भी की। इससे पूर्व सरकारी भूमियों से अतिक्रमण हटवाकर बेशकीमती भूमियों को मुक्त कराने, प्राइवेट बस अड्डों को शहर से बाहर करने समेत अन्य कार्य कराने पर डीएम चंद्रभूषण सिंह का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, डीपी सिंह, महानगर अध्यक्ष नेम सिंह, युवा महानगर अध्यक्ष जैकी ठाकुर, जैनी, अतुल सिंह, संदीप चौहान, अजय, बिट्टू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें