न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम को जिला विचार विभाग प्रमुख डा. राजेश पालीवाल के ग्रीन पार्क स्थित आवास पर आवश्यक बैठक की। यहां दीपावली के पर्व पर तथा रोजमर्रा की खरीददारी पर चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
राजेश पालीवाल ने कहा कि चीन अपना माल हमारे यहां बेचकर व्यापार करता है। जबकि पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद तक यह रुपया पहुंचता है। रजनीश राघव ने कहा कि भारतीय समाज को जागरूक होना होगा।
इस मौके पर डा. राजीव अग्रवाल, डा. इंदू वार्ष्णेय, डॉ अनिल वार्ष्णेय, शुभम गोयल, विनय सिंह, सचिन वार्ष्णेय, डॉ. सुनीता गुप्ता, शशी शर्मा आदि मौजूद रहे।