फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरौला जफाराबाद पुल के नीचे हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बरौला जाफराबाद पुल के नीचे फिरदौस नगर में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने रविवार को अतिक्रमण हटवाया। यहां पर तकरीबन 24 स्थानों पर सार्वजनिक सड़क पर कब्जा कर लिया गया था। मौके पर एडीएम सिटी एसबी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट नलिन कुमार, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव मय पुलिस फोर्स, जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे थे। उनके साथ नगर निगम की टीम भी थी।

अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क पर अवैध कब्जों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हो चुकी है। वर्ष 2016 में हाईकोर्ट ने यहां से अवैध कब्जे हटवाने का आदेश दिया था। जिसके बाद अक्तूबर 2016 में कब्जा हटवाने की कार्रवाई हुई। बीते दो वर्ष में फिर से कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा से इसकी शिकायत जिला प्रशासन से हुई तो अब फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई है। कब्जा हटवाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस ने उनको समझा बुझा कर शांत कर दिया। सुबह सात बजे से शुरू हुई कार्रवाई दोपहर तीन बजे खत्म हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें