फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीकुई पैसेंजर 11 घंटे की देरी से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हाथरस में कुलियों के प्रदर्शन का असर शनिवार को भी रहा। शनिवार को बांदीकुई बरेली पैसेंजर ट्रेन पूरे 11 घंटे की देरी से अलीगढ़ आई। ये ट्रेन शुक्रवार रात 12 बजे आनी चाहिए थी लेकिन ट्रेन शनिवार को सुबह 11 बजे के बाद अलीगढ़ आई। शुक्रवार को अलीगढ़ में ट्रेनों का संचालन सुबह 7.45 से दोपहर 12.05 बजे तक प्रभावित रहा था।

हाथरस में रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी की मांग करते हुए कुलियों ने पूरा ट्रैक जाम कर दिया था। जिससे लगभग साढ़े चार घंटे तक रेल संचालन पूरी तरह से बंद रहा। इस दौरान बरेली से आई बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर कई घंटे खड़ी रही। इसका ड्राइवर भी बिना सूचना के गायब हो गया था।
विज्ञापन


डीजल इंजन से चलने वाली इस ट्रेन में डीजल खत्म न हो जाए इसलिए भी इंजन बंद करा दिया गया था। काफी देर बाद ट्रेन बांदीकुई के लिए रवाना हुई। ट्रेन कई घंटे की देरी से बांदीकुई पहुंची इसलिए उधर से आने वाली ट्रेन भी 11 घंटे तक लेट हो गई।

इधर, शनिवार को दिल्ली जाने वाली मगध एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, कानपुर दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस सहित पैसेंजर ट्रेनें लगभग दो घंटे की देरी से चलीं। वहीं डाउन रूट से कानपुर जाने वाली दिल्ली लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें भी देरी से चलीं।
विज्ञापन


आरपीएफ ने 33 पर की कार्रवाई
आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके ओझा के नेतृत्व में शनिवार को ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें रेलवे लाइन क्रास करने में 19, सात लोगों को अन्य नियमों के उल्लंघन में पकड़ा गया। कुल 26 लोगों पर कार्रवाई हुई। इसी तरह से 64152 नंबर की पैसेंजर ट्रेन की महिला कोच से सात पुरुष यात्रियों को पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें