फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 सितंबर को जुटेंगे भाजपा के दलित नेता दिग्गज नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बसपा और सपा के प्रस्तावित महागठबंधन को लेकर भाजपा अभी से अपनी तैयारियां करने लगी है। इसीलिए भाजपा अब दलितों के और करीब आने का प्रयास कर रही है। इसलिए 10 सितंबर को दलितों की बैठक बुलाई गई है।

इसमें अनुसूचित जाति एवं जन जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाशंकर कठेरिया, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल, सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर, राज्य सभा सांसद राम सकल गूजर और वरिष्ठ भाजपा नेता सीमांत राजौरा 10 सितंबर को रघुनाथ पैलेस में भाजपाइयों को संबोधित करेंगे। ये बैठक रघुनाथ पैलेस जीटी रोड पर सुबह दस बजे होगी।
विज्ञापन


बैठक में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद राजेश दिवाकर, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, अलीगढ़ और हाथरस के सभी दस विधायक जुटेंगे।

सम्मेलन में बृजप्रांत के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, पंकज पवार, जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, भाजपा के सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहेंगे। अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम सिंह आर्य ने शनिवार को बैठक कर इस सम्मेलन की तैयारियों को अमलीजामा पहनाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनपद के धोबी, जाटव, हरिजन, खटीक, माहौर सहित अन्य जातियों के प्रबुद्धजन, युवा और अन्य लोगों को अधिक से अधिक संख्या में बुलाया गया है, जिससे इस समाज की समस्याओं को निपटाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें