फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से भारतीय मजदूर संघ का अभ्यास वर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शनिवार से शुरू हो रहा है। यह अभ्यास खैर बाईपास रोड मनोहर वाटिका में होगा।

भारतीय मजदूर संघ पश्चिम संभाग संगठन मंत्री शंकरलाल ने पत्रकारों से कहा कि श्रमिकों के विकास से ही प्रदेश का विकास संभव है, जो लघु व कुटीर उद्योगों के दम पर ही हो सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार भी कुछ बड़े उद्योगपतियों के दबाव में आकर श्रमिक समस्याओं की अनदेखी कर एक तरफा श्रम कानून में बदलाव ला रही है।

इसलिए आज लघु व कुटीर उद्योगों के अस्तित्व को बचाने के लिए एक अच्छी सोच लेकर दोनों वर्गों को मिलाकर संघर्ष करना होगा। शंकरलाल ने कहा कि अभ्यास वर्ग में जिला मंत्री सहित प्रदेश कार्य समिति व उप्र में रहने वाले समस्त केंद्रीय पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अखिल भारतीय संगठन मंत्री वी सुरेंद्रन व उत्तर मध्य क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार पूरे समय अभ्यास में रहकर उप्र की इस टोली का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें