न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ के होटल रायल रेजीडेंसी में 11 अगस्त को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होने वाली डिफेंस कारीडोर की बैठक की तैयारियाें का जायजा लेने के लिए रक्षा मंत्रालय की टीम गुरुवार आज अलीगढ़ आएगी।
संयुक्त सचिव संजय प्रसाद की अगुवाई में आने वाली यह टीम सुबह 11 बजे से कमिश्नरी सभागार में कमिश्नर, डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों एवं दिल्ली और एनसीआर के उद्यमियों के साथ बैठक कर डिफेंस कारीडोर की मीटिंग को लेकर उद्यमियों के विजन लेगी।
एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि टीम बैठक की तैयारियों से लेकर अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी मंथन करेगी।