फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आंगनबाड़ी एवं एक सहायिका की सेवाएं समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लगातार अनुपस्थित रहने, पोषाहार का सही ढंग से वितरण न करने एवं अन्य अनियमितताओं के चलते दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एक सहायिका की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस मामले की जानकारी डीएम को दी थी। उनके अनुमोदन के उपरांत तीनों की सेवाएं समाप्त किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार ने बताया कि ग्राम धनसिंहपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात आंगनबाड़ी लीलावती, ग्राम नगला मछरिया केंद्र पर तैनात राधारानी एवं गांव कासिमपुर ब्लाक गंगीरी की सहायिका श्रीवती लंबे समय से लगातार अनुपस्थित चल रही थीं। उनके द्वारा केंद्र पर आने वाले बच्चों को पोषाहार भी न बांटने की शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बगैर सूचना अनुपस्थिति के चलते केंद्रों का संचालन प्रभावित हो रहा था। कई नोटिसों के बावजूद जब उनका रवैया नहीं सुधरा तो विभाग ने उनकी बर्खास्तगी की फाइल डीएम के पास भेजी। डीएम की संस्तुति पर तीनों को बर्खास्त कर दिया गया। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि कार्यों में रुचि न लेने वाली अन्य कार्यकर्ताओं की भी सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जाय। पोषाहार वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें