फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में मांगें पूरी नहीं र्हुइं तो भूख हड़ताल करेंगे एएमयू छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बाब-ए-सैयद पर पिछले दस दिन से चल रहे धरने को खत्म कराने के प्रयास को जोर का झटका लगा है। करीब साढे़ तीन घंटे तक चली छात्रों की जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) में धरने को जारी रखने का निर्णय लिया गया है। छात्र नेता रात्रि में जिलाधिकारी एवं एसएसपी से मिलने जाने वाले हैं।

एएमयू के यूनियन हॉल में शुक्रवार रात आयोजित जीबीएम में धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया। छात्र नेता प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर मांगें पूरी करने के लिए 24 घंटे का समय देंगे। इस अवधि में मांगें पूरी नहीं की गईं तो एएमयू छात्र भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


छात्रों के इस फैसले से एएमयू प्रशासन एवं जिला प्रशासन के प्रयास को जोर का झटका लगा है।करीब साढ़े तीन घंटे तक चली जीबीएम में छात्रों ने सवाल उठाए कि 10 दिन से उनका धरना चल रहा है, आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है।

अभी तक हिंदू जागरण मंच एवं अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न ही एएमयू छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस ली गई है। छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है और न ही सेवानिवृत्त जज को लाठीचार्ज प्रकरण की जांच सौंपी गई है।

परीक्षा आदि को देखते हुए कुछ छात्र धरना खत्म करने के पक्ष में थे, जबकि बहुत से छात्र इसके विरोध में थे। एएमयू छात्र संघ के सचिव मो. फहद ने बताया कि जीबीएम में धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

24 घंटे के अंदर मांगें पूरी नहीं की गईं तो छात्र भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि रात्रि में वे लोग जिलाधिकारी एवं एसएसपी से मिलने वाले हैं। एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने बताया कि जरूरत पड़ी तो एएमयू छात्र आंदोलन को धार देने के लिए दिल्ली एवं जेएनयू जाएंगे।

प्रवेश परीक्षा के दिन बाब-ए-सैयद खोल देंगे छात्र
13 मई को एएमयू की बीटेक एवं बीआर्क की प्रवेश परीक्षा है। करीब 9 हजार परीक्षार्थी एएमयू में आने वाले हैं। जीबीएम में छात्र नेताओं ने कहा कि परीक्षार्थी भी हमारे हिस्से हैं, इसलिए उन्हें कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। फैजुल हसन ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए 13 मई को बाब-ए-सैयद के दरवाजे खोल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से छात्रों के लिए हबीब हॉल एवं छात्राओं के लिए आईजी हॉल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। किसी तरह की परेशानी होने पर एएमयू छात्र परीक्षार्थियों की मदद करेंगे।
विज्ञापन


घायल छात्रों का बयान रिकार्ड कर रहे मानवाधिकार कार्यकर्ता
2 मई को पुलिस लाठीचार्ज में घायल एएमयू छात्रों का बयान रिकार्ड करने के लिए बाहर से कई मानवाधिकार कार्यकर्ता आए हुए हैं। एएमयू छात्र संघ के सचिव मो. फहद ने बताया कि एक गैर सरकारी संस्था से जुड़े मानवाधिकार कार्यकर्ता घायल छात्रों का बयान रिकार्ड कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें