फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में 70 वर्षीय वृद्धा के साथ दो लोगों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अकराबाद (अलीगढ़)।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में बुधवार की रात दो लोगों ने 70 साल की वृद्धा से रास्ते में टैंपो रोककर दुष्कर्म किया और भाग निकले। आरोपी वृद्धा को अपने बीमार बेटे को देखने की बात कहकर अपने टैंपो में बिठाकर ले गए थे। रात के अंधेरे में रास्ते मेें उन्हाेंने दुराचार किया। पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई, जिस पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

पीड़ित वृद्धा के अनुसार उसका एक पुत्र बरला थाना क्षेत्र में अपनी ससुराल में रह रहा है। वह बीमार रहता है। बुधवार को दो लोग जिनके पास टैंपो है वह घर आए और कहा कि टैंपो लेकर उसके बेटे की ससुराल जा रहे हैं। तुम्हारा बेटा वहां रहता है। हमारे साथ चलो और अपने बीमार बेटे को देख आना। इस पर वह दोनों के साथ टैंपो से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात नौ बजे उन दोनों के साथ टैंपो पर वह अपने गांव के लिए लौटी। खेरेवाले पुल पर रात करीब 10 बजे एक पेड़ के पास टैंपो को रोक लिया और दोनों ने शराब के नशे में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से उसके समधी ने तहरीर दी है।

दोनोें आरोपी नहना व सरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें