फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस-वे में कंटेनर में घुसी कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, टप्पल (अलीगढ़)।
विज्ञापन


गुुरुवार की शाम करीब छह बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर सिमरोठी के पास (किलोमीटर 55 पर) स्विफ्ट कार पीछे से कंटेनर में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। थाना टप्पल की पीआरवी 0775 के चालक अरुण कुमार, सिपाही सोनवीर सिंह ने सभी घायलों को जेवर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। यह सभी एक ही परिवार के हैं और झारखंड में शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे।

थाना टप्पल के एस आई देशराज सिंह ने बताया कि वीरेंद्र पंडित पुत्र खूबी पंडित (40) निवासी गौतमबुद्ध ग्रीन पार्क गुर्जर डेयरी दिल्ली अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में स्विफ्ट कार से झारखंड गए थे। वहां से गुरुवार को लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर उनके कार चालक को झपकी आ गई।
विज्ञापन


इससे कार पीछे से कंटेनर में जा घुसी। इससे वीरेंद्र पंडित उनकी बेटी काजल (4), काजल देवी पत्नी विवेक कुमार, बेबी पत्नी वीरेंद्र पंडित (27), बेटा आनंद (6), संतोष कुमार पुत्र युगल पंडित (32) और कार चालक गाड़ी में फंस गए। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण और पीआरवी स्टाफ मौके पर पहुंचा। कंटेनर में फंसी कार को निकलवाकर कार सवार सभी घायलों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


हादसे में वीरेंद्र पंडित की जान जा चुकी थी। अन्य सभी घायलों को गंभीर अवस्था में जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बेबी और आनंद की हालत गंभीर बताई गई है। कंटेनर को पकड़ कर थाना टप्पल में पुलिस ने खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें