फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ चुनाव से पहले बनेगा महागठबंधन-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रालोद मुखिया चौ. अजित सिंह का कहना है कि भाजपा को रोकने के लिए विपक्ष के महागठबंधन की जरूरत है। इसे लेकर प्रारंभिक दौर की वार्ता चल रही है। उम्मीद है कि यह लोकसभा चुनाव से पहले बन जाएगा। वे यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा से उनकी पार्टी के गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता।

अजित सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि चुनाव से पहले दंगे कराना भाजपा की चुनावी रणनीति में शामिल है। इसी को लेकर भाजपा फिर सांप्रदायिक और जातीय दंगे फैला रही है। भाईचारा बिगाड़ने की हर कोशिश भाजपा कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने झूठी घोषणाएं करने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने यह घोषणा की कि 50 करोड़ लोगों का हेल्थ इंश्योरेंस किया जाएगा, लेकिन इसके लिए पर्याप्त बजट की व्यवस्था नहीं की गई। इसी तरह किसानों के कर्ज माफी के लिए भी पर्याप्त बजट नहीं दिया गया।

कहा कि मोदी मन की बात में ऐसी बातें करते हैं कि जैसे उनसे पहले इस देश में कुछ हुआ ही न हो। चुनाव अगले साल है, लेकिन वह अपने वादों को पूरा करने के लिए 2022 का जिक्र कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रजातंत्र की हत्या करने में लगी है। इसे रोकने के लिए विपक्ष के महागठबंधन की जरूरत है। इसको लेक र प्रारंभिक दौर की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


रालोद चाहता है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग प्रदेश बने। यहां हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने को लेकर कोई भी सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें