फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के कल्याण के लिए आज होगा हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विश्व ब्राह्मण संघ द्वारा बुधवार को भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव व अक्षय तृतीया पर्व स्वर्ण जयंती नगर स्थित औरा पर्ल अपार्टमेंट में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बारे में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने बताया कि इसमें समाज के सभी वर्गों व जातियों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।


कार्यक्रम के आयोजक भारद्वाज ने बताया कि किसी बुजुर्ग से दीप प्रज्ज्वलन कराकर इस आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद महामंडलेश्वर स्वामी हरिकांत महाराज के सानिध्य में समाज के कल्याण के लिए प्रात: 10 बजे सामूहिक यज्ञ होगा। इसके बाद भगवान परशुराम की आरती और सर्वसमाज का भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी वर्गों व जातियों के लोगों को आमंत्रित किया गया है क्योंकि भगवान और महापुरुष किसी एक समाज के नहीं होते, वह सभी लोगों के होते हैं। उन्होंने सर्व समाज के लोगों को इसमें शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें