न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सुबह की पाली में यूपी बोर्ड हाईस्कूल के ज्यादातर परीक्षार्थियों की परीक्षा समाप्त हो गईं। ऐसे में इन परीक्षार्थियों ने परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्रों पर ही जमकर रंग-गुलाल उड़ाया और होली खेली। सरल प्रश्नपत्र आने की वजह से इनकी खुशी और ज्यादा बढ़ गई।
मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा थी। ऐसे में ज्यादातर विद्यार्थियों की यह आखिरी परीक्षा थी।
अब बुधवार को कंप्यूटर व गुरुवार को संस्कृत की परीक्षा शेष बची है। काफी परीक्षार्थियों ने संस्कृत विषय नहीं लिया है। ऐसे में इन परीक्षार्थियों के लिए यह आखिरी पेपर ही था।
मंगलवार को जब पहली पाली की परीक्षा समाप्त हुई तो हाईस्कूल के इन परीक्षार्थियों ने एक दूसरे पर जमकर रंग-गुलाल डाला और जमकर होली खेली।
बातचीत
- प्रश्नपत्र काफी आसान था। सभी सवाल हल करके आई हूं। ऐसे में रिजल्ट भी अच्छा ही आएगा।
- सपना, छात्रा
- पेपर काफी सरल था। सारे सवालों के उत्तर दिए हैं। उम्मीद है कि परिणाम भी अच्छा आएगा।
- यास्मीन, छात्रा
- इस प्रश्नपत्र के लिए काफी तैयारी की थी। उसी हिसाब से पेपर आया था। सारे सवालों के जवाब दिए हैं।
- वर्षा, छात्रा