फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40.95 लाख का ठेका 38 लाख में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
40.95 लाख का ठेका 38 लाख में छोड़ा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

नुमाइश में पुरानी दुकानें गिराकर उनके नए सिरे से निर्माण के लिए उठी ठेका प्रक्रिया में अनूठी परिस्थिति पेश आई। 40.95 लाख के इस काम के लिए पांच लोगों ने टेंडर खरीदे, पर बोली लगाने एक ही व्यक्ति आया। उसने कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी से मात्र 38 लाख में जीएसटी के साथ ठेका ले लिया। हालांकि ठेका देने से पहले इस मामले में एक्सईएन पीडब्लूडी डीपी सिंह की राय ली गई। अब दुकानों के ध्वस्तीकरण का काम शुरू हो गया है।

नुमाइश में जर्जर हो चुकीं 28 दुकानों का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए पीडब्लूडी ने 40.95 लाख का प्रस्ताव दिया था। पांच लोगों ने टेंडर खरीदे। समूची प्रक्रिया के दौरान मात्र एक ही व्यक्ति टेंडर डालने आया। उसने 18 प्रतिशत जीएसटी समेत 38 लाख रुपये में टेंडर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन डीपी सिंह ने लिखित में राय देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति प्रस्तावित रेट से कम रेट पर काम करना स्वीकारता है, तो अपरिहार्य परिस्थितियों में उसे टेंडर दिया जा सकता है। हालांकि नुमाइश कमेटी से जुड़े कुछ लोग इस प्रक्रिया पर अंगुली उठा रहे हैं। उनका कहना है कि मात्र एक व्यक्ति को टेंडर डालने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें