फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के लिए हर संभव योगदान: कुलाधिपति

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू के लिए हर संभव योगदान: कुलाधिपति
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

एएमयू एग्जीक्युटिव कमेटी के सदस्य आसिम फारूकी ने कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के साथ विवि के कुलाधिपति सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मुंबई में शिष्टाचार भेंट की। फारूकी ने बताया कि इस मुलाकात में एएमयू और मुस्लिम समुदाय की समस्याओं पर चर्चा हुई। यहां पर शहजादा कायद जोहर भाई और कुसाई भाई ने कहा कि बोहरा समाज की ओर से विवि के विकास के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। शिक्षाविद एवं बिल्डर अख्तर रिजवी तथा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता माजिद मेनन ने कहा कि अब एएमयू को देश के अन्य शिक्षण संस्थानों, विशेष रूप से मुस्लिम शिक्षण संस्थानों का मार्गदर्शन करना चाहिए।
विज्ञापन


फारूकी ने बताया कि कुलाधिपति सैयना मुफद्दल सैफुद्दीन ने आश्वस्त किया कि वो एएमयू को देश की नंबर एक शैक्षिक संस्था बनाने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। कुलपति ने कुलाधिपति सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन को ‘जश्न-ए-सर सैयद’ एलबम भेंट की। यहां पर पर यूटीआई के सीएफओ इम्तियाज रहमान, शारिक निसार, यूसूफ लकड़वाला, डॉ. पाटनकर फारूक दरवेश, वीआर शरीफ, कुसाई भाई, फैसल फारूकी, हामिद फारूकी, सीओ जरका, वजीउद्दीन, जावेद जमालउद्दीन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें