फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में सपा, बसपा के कई असंतुष्ट रालोद की शरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा, बसपा के कई असंतुष्ट नेता रालोद नेताओं के संपर्क में
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

बसपा और सपा से मेयर पद का प्रत्याशी घोषित होने के बाद टिकट पाने से वंचित रहे इन दलों के असंतुष्ट नेता अब अन्य दलों के नेताओं से संपर्क साध रहे हैं और टिकट की जुगाड़ में लगे हैं। अन्य दलों के वरिष्ठ नेता भी इस बारे में स्थानीय नेताओं से फीडबैक ले रहे हैं और पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि बसपा ने यहां मोहम्मद फुरकान और सपा ने मुजाहिद किदवई कोे मेयर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। दोनों दलों में कई अन्य नेता भी टिकट मांग रहे थे। इन नेताओं ने चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन टिकट न मिलने पर इन नेताओं में रोष व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन


हालांकि कुछ असंतुष्ट नेताओं को उनकी पार्टी के ही कई नेता मनाने में जुटे हैं। वहीं कुछ नेता अब दूसरे दलों के संपर्क करने में लगे हैं। यह असंतुष्ट नेता दूसरे दलों से टिकट पाने की जुगत लगा रहे हैं।
विज्ञापन


बसपा और सपा के कई नेताओं ने रालोद के नेताओं से संपर्क किया है। महानगर अध्यक्ष अब्द्ुल्ला शेरवानी का कहना है कि कुछ नेता उनके संपर्क में है और वह इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जंयत चौधरी को अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें