फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में एक्सपेलर की चपेट में आकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सपेलर की चपेट में आकर मासूम की मौत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

थाना पालीमुकीमपुर के गांव समसपुर में एक्सपेलर की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

थाना पालीमुकीमपुर के गांव रजातऊ सेऊपुर निवासी नाथूराम शर्मा किसान हैं। गुरुवार शाम उनका पुत्र मनोज शर्मा गांव समसपुर में एक एक्सपेलर पर सरसों का तेल निकलवाने गया था। मनोज शर्मा के साथ उसका बड़ा बेटा देवेश कुमार (10) साथ था। मनोज एक्सपेलर पर सरसों की पेराई करा रहा था। देवेश वहीं खेलने लगा।
विज्ञापन


खेलते हुए देवेश एक्सपेलर के पास लगे काउंटर को नजदीक से देखने लगा। इसी दौरान उसकी शर्ट और लोअर काउंटर पर चल रहे पटे की चपेट में आ गए। इससे देवेश पटे से चिपट गया और उसके शरीर के परखच्चे उड़ गए।

आनन फानन में एक्सपेलर को बंद किया गया, लेकिन बच्चे की मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही रजातऊ के तमाम लोग गांव समसपुर पहुंच गए। लोगों की भीड़ लग गई। बच्चे के शव को गांव रजातऊ लाया गया। जहां शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।

एक आवाज पर दौड़ा चला आता था देवेश

पिता मनोज शर्मा ने रोते हुए बताया कि देवेश गांव बलीपुर के स्कूल में कक्षा पांचवीं में पढ़ता था। वह दो भाई और एक बहन थे। देवेश पढ़ने में तेज तो था ही घर के कामों में भी वह मां बाप का खूब हाथ बंटाता था।
विज्ञापन


अगर घर वाले उसे किसी काम के लिए आवाज लगाते तो एक ही आवाज पर वह दौड़ा चला आता था। काम करने से मना करना तो मानो जैसे उसकी आदत में ही नहीं था। मां और भाई बहन के साथ परिजन देवेश की मौत पर बुरी तरह बिलख रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें