फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में अतरौली बनेगी आदर्श नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली को आदर्श नगर पालिका बनाने की पहल शुरू
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

अतरौली नगर पालिका के दिन बहुरने वाले हैं। शासन ने डीएम को पत्र भेजकर नगर पालिका परिषद की सीमा में आने वाले विभिन्न मोहल्लों का सर्वे कराने के आदेश दिए हैं।

नाली, खड़ंजा, इंटरलॉक, सड़क, पेयजल व्यवस्था, जलनिकासी आदि समस्याओं को दूर करने के लिए विस्तृत कार्य योजना देने को कहा है। शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के निजी सचिव संतोष कुमार अवस्थी ने इस बाबत पत्र डीएम को भेजा है। प्रशासन ने भी इस पर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार बनने के बाद अतरौली विधानसभा सीट से जीते राजस्थान के गर्वनर कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह के राज्यमंत्री बनते ही लोगों को उम्मीद जगी कि अब अतरौली के दिन बहुर जाएंगे। इन उम्मीदों को सही साबित करते हुए शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने अतरौली नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका बनवाने की पहल शुरू कर दी है।

शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के निजी सचिव की ओर से डीएम को भेजे पत्र में कहा गया है कि शहर की प्रमुख समस्याओं के निदान हेतु विस्तृत कार्य योजना बनाकर भेजी जाए जिससे कि शासन से धनराशि स्वीकृत कराई जा सके। डीएम ऋषिकेष भास्कर याशोद ने एसडीएम और ईओ को आदेश पर तत्काल अमल करने को कहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में पत्र मिल गया है। टीम बनाकर जल्द नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों का सर्वे कराकर कार्य योजना तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। शिक्षा राज्यमंत्री की ओर से आए पत्र में अतरौली को आदर्श नगर पालिका बनाने के बात कही गई है।- शिवकुमार, एसडीएम अतरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें