फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से भाजपा नेता की मौत, 19 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रमित अतरौली के भाजपा के नगर उपाध्यक्ष की मौत हो गई, जबकि 19 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

अतरौली के भाजपा नेता मृत्युुंजय राणा पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के कोविड-19 वार्ड में भर्ती थे। उनकी हालत गंभीर थी। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि परिजन उनको जयपुर इलाज के लिए लेकर जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। इसके अतिरिक्त बुधवार को 19 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 11 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 137 हो गई है।
चार लोगों को पुरस्कार
अलीगढ़। दो डोज लगवा चुके चार लोगों का चयन टीकाकरण पुरस्कार के लिए किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा गठित चयन समिति द्वारा लक्की ड्रॉ के माध्यम से विजेताओं का चयन किया गया। सभी को 9 अप्रैल को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। चयनित लोगों में जवां की आरती देवी एवं संतोष देवी, मानसरोवर के डॉ. प्रभात कुमार दासगुप्ता एवं लोधा की ममता रानी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2349 लोगों को लगा टीका
अलीगढ़। जनपद में बुधवार को 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2349 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 2095 लोगों को पहली एवं 254 लोगों की दूसरी डोज लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि 3666 लक्ष्य के विरुद्ध 2349 लोगों को टीका लगा, जो 64.08 प्रतिशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें