फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमबाग और निसारपुर में 8-8 सहित 35 लोग कोरोना से संक्रमित

विज्ञापन
35 covid positive in aligarh today - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के बेगमबाग और अतरौली के निसारपुर में 8-8 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जनपद में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1093 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज एवं प्राइवेट लैब से शुक्रवार को 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महानगर के बेगमबाग की 52, 35, 35 वर्षीय महिला और 3, 5, 3, 10 एवं 11 माह का बच्चा कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। अधिकतर लोग एक ही परिवार के हैं। अतरौली के निसारपुर की 75, 45, 16, 16, 33, 26 वर्ष की महिलाएं और 55 व 28 वर्ष के पुरुष वायरस की चपेट में आए हैं। पीपलमंडी की 33 व 54 वर्षीय महिला तथा रिशना पुरी भैया जी वाली गली का 47 वर्षीय पुरुष संक्रमित हैं।
इसके अतिरिक्त मोहल्ला गौतमनी का 40 व 32 वर्ष का युवक, विजयगढ़ का 33 वर्षीय युवक, पिलखना की 22 व 68 वर्षीय महिला, जलाली का 24, 29, 38 एवं 30 वर्षीय युवक, बंसलनगर का 71 वर्षीय पुरुष, दूबे का पड़ाव का 35 वर्षीय युवक, कोठी लंका राम का 41 वर्षीय व्यक्ति, राजानगर की 30 वर्षीय महिला, सागर कांपलेक्स अनूपशहर रोड का 57 वर्षीय व्यक्ति, धौर्रा माफी का 33 वर्षीय युवक एवं नागचपाड़ा अतरौली का 24 वर्षीय युवक संक्रमितों में शामिल है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती एवं उनके परिजनों को क्वारंटीन करने की प्रक्रिया चल रही है। गली-मोहल्ले को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें