फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक बैठक में गैरहाजिर रहे तीन प्रधानाचार्यों का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज में राजकीय माध्यमिक विद्यालय की बैठक में गैरहाजिर रहे तीन प्रधानाचार्यों का डीआईओएस ने एक दिन के वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी के साथ इन तीनों प्रधानाचार्यों से अनुपस्थित रहने का जवाब तलब किया है।

विद्यालयों के शैक्षिक पंचांग के अनुरूप पठन पाठन, पौधरोपण, एनसीईआरटी पुस्तकों से पढ़ाई, समय से शिक्षक तथा स्टाफ का विद्यालय में उपस्थित होने जैसे कई बिंदुओं को लेकर डीआईओएस ने नौरंगीलाल जीआईसी में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन


इस दौरान राजकीय हाईस्कूल रायतपुर के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार और पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज बड़ेसरा तथा जहराना के प्रधानाध्यापक दीप ज्योति सिंह राना व मेघराज सिंह बैठक से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस पर डीआईओएस ने बैठक में नाराजगी जाहिर की और अधीनस्थों को तीनों प्रधानाध्यापकों के वेतन काटने के निर्देश दे दिए। इसी के साथ इन से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें