न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
चार-पांच वर्ष पूर्व तक 12 से 16 रुपये लीटर के दाम में मिल रहा मिट्टी का तेल अब गरीबों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। माह दर माह हो रही बढ़ोत्तरी के चलते मिट्टी के तेल के दाम अप्रैल 2019 में 31.15 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। कभी कमीशन तो कभी आयल कंपनियों द्वारा तेेल के रेट बढ़ा दिये जाने के कारण बढ़ोत्तरी का क्रम लगातार जारी है।
जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने स्वीकार किया कि मार्च 2019 में करीब 30.15 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से राशन की दुकानों पर बिकने वाले मिट्टी के तेल के दाम अप्रैल माह में 90 पैसे बढ़ गए हैं। दरअसल आयल कंपनियों ने मिट्टी के तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। इस वजह से यह बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने माना कि पिछले एक साल में मिट्टी के तेल के दामों में करीब आठ नौ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
मिट्टी के तेल के माहवार बढ़े हुए दाम
-अक्तूबर 2018-27.65 रुपये प्रति लीटर
-नवंबर 2018-28.15 रुपये प्रति लीटर
-दिसंबर 2018-28.85 रुपये प्रति लीटर
-जनवरी 2019-29.15 रुपये प्रति लीटर
-फरवरी 2019-29.85 रुपये प्रति लीटर
-मार्च 2019-30.35 रुपये प्रति लीटर
-अप्रैल 2019-31.15 रुपये प्रति लीटर