फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शाहगढ़ व मनीपुर के परिषदीय विद्यालयों में अनियमितता मिलने पर एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक व अन्य शिक्षकों पर गाज गिरी है। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने दो शिक्षकों को निलंबित कर अन्य शिक्षकों का वेतन रोका है।

बता दें कि बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय मनीपुर विकास खंड अकराबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें ज्ञात हुआ कि विद्यालय के पास एक एसपीएस नाम का अमान्य विद्यालय संचालित है। जिसकी वजह से प्राथमिक विद्यालय में नामांकन नहीं बढ़ पा रहा है। इस पर बीएसए ने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी अकराबाद और प्रधानाध्यापक को अमान्य विद्यालय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि जल्द से जल्द यह विद्यालय बंद हो जाना चाहिए। वहीं प्राथमिक विद्यालय कौड़ियागंज नंबर दो के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार को खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अमान्य विद्यालय की सूचना न देने, विद्यालय को बंद न कराने के आरोप में निलंबित कर दिया है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहगढ़ में निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक वीरेंद्र पाल सिंह को अनुशासनहीनता के साथ हठधर्मिता अपनाने के आरोप में आदेशों की अवहेलना करने के कारण निलंबित कर दिया है।

इनका रोका गया है वेतन
प्राथमिक विद्यालय रायपुर में अनियमितता के चलते इंचार्ज प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है। जबकि प्राथमिक विद्यालय बड़ेसरा में निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक हफीजुर्रहमान, सहायक अध्यापक भूमिजा कुमारी, शिक्षा मित्र परवेंद्र कुमार का एक दिन का वेतन तथा मानदेय काटने के आदेश दिए हैं।

प्राथमिक विद्यालय दूधमा में निरीक्षण के समय विद्यालय बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक कुलदीप, सहायक अध्यापक मुकेश बाबू व शिक्षामित्र विनीत का एक दिन का वेतन तथा मानदेय काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सात विद्यालय के शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण
विभिन्न अनियमितताओं के चलते बीएसए ने सात विद्यालयों के शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। इन अनियमितताओं में मोबाइल पर चैट करना, रजिस्टर पूरा न होनाग, एमडीएम गुणवत्तापूर्ण न मिलने, कंपोजिट ग्रांट बिल वाउचर उपलब्ध न कराने पुस्तकालय की पुस्तकें ना खरीदे जाने आदि खामियों को लेकर कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें