फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी बोर्ड की सातवीं बैठक हुई संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी बोर्ड की सातवीं बैठक बुधवार को मंडलायुक्त अजय दीप सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पर आयोजित की गई। समीक्षा में नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि बैठक में आए सुझावों को भारत सरकार के डाटाबेस में शामिल करते हुए प्रोजेक्ट फाइनल कर दिया गया है। 50 लाख रुपये पीएमसी को आवंटित किए गए हैं। बताया कि स्मार्ट सिटी कार्यालय के लिए बरौला बाईपास सारसौल बस अड्डे के पास 30 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से भवन को चिन्हित किया गया है।

मंडलायुक्त ने कंपनी सेक्रेटरी के चयन के लिए 20 दिन का समय निर्धारित किया। अपर आयुक्त की अध्यक्षता में 4 विशेषज्ञों की कमेटी बनाकर जल्द विज्ञापन प्रकाशन कराने को कहा। कहा कि गाइड लाइन के तहत ही उसका वेतन निर्धारित होगा। एडीए उपाध्यक्ष का स्थानांतरण होने के बाद एडीए उपाध्यक्ष डीएम चन्द्रभूषण सिंह को डायरेक्टर स्मार्ट सिटी नामित किया गया। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के पहले चरण में 8 सरकारी भवनों का चयन किया गया था। इसमें 2 को छोड़कर 6 भवनों में जल संचयन का कार्य संपादित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर पावर व बायो गैस की समीक्षा हुई। कहा कि शहर में बनी गौशालाओं में बायो गैस यूनिट विकसित करें। पीपी कनवर्जन के तहत नगर निगम, स्मार्ट सिटी व गौशाला संचालकों को भी शामिल किया जाए। बायो गैस यूनिट की स्थापना अम्बिकापुर मॉडल पर की जाए। शहर के चारों तरफ सेप्टेज प्लांट का निर्माण किया जाए। मैरिस रोड से सेंटर प्वाइंट पर चिन्हित एरिया को बढ़ाकर केलानगर चौराहे से रेलवे रोड तक स्मार्ट पोल लगाए जाएं। सेंटर प्वाइंट से रेलवे स्टेशन तक निर्माण कराते हुए अहिंसा फाउंडेशन चौक हटाया जाए। सेंटर प्वाइंट पर पुलिस चौकी बने। स्मार्ट मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट व वाटर एटीएम के लिए स्थलों का चयन हो। इस दौरान सेवानिवृत्त आईएएस व स्वतंत्र निदेशक स्मार्ट सिटी चोब सिंह वर्मा और अपर आयुक्त शमीम अहमद खां भी मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें