फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का प्रकोप जारी, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से लगातार ठंड का प्रकोप जारी है। बुधवार को शहर का न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि सुबह के समय धूप निकली। लेकिन, कुछ देर बाद आसमान में बादल छा गए। कुल मिलाकर पूरे दिन सूर्यदेव और बादल लुका छुप्पी खेलते रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिन तक ठंड का हाल यही रहेगा।
विज्ञापन


ठंड के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। केवल वहीं लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं जिन्हें कोई जरूरी काम होता है। ठंड का असर बाजारों में भी देखने को मिला है। शहर के बाजार 11 के बाद ही धीमी गति से खुलना शुरू होते हैं। वहीं रात में 8 बजे के बाद तेजी से दुकानों के शटर गिरने लगते हैं। बाजारों में जगह-जगह अलाव जलाकर लोग अपने हाथों की सिकाई करते नजर आए। देर शाम तक यह सिलसिला जारी रहा। ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्चों व बुजुर्गों पर देखा जा रहा है। इस मौसम में जहां बच्चों में सर्दी, जुखाम, जैसी बीमारियां होना आम बात है। वहीं बुजुर्ग श्वास रोग से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल मलखान सिंह और पं. दीनदयाल अस्पताल में सांस व पैरों-उंगलियों में सूजन के रोगियों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों की सलाह है कि ठंड में पीने के लिए हल्का गर्म पानी इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें