न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एम के ऐलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित विंटर टी-20 लीग में बुधवार को जिला स्टेडियम में दो मैच खेले गए। पहला मैच इंग्राहम स्कूल व एम के स्पार्टन में व दूसरा मैच एमके रॉयल व विजडम पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया।
पहले मैच में एम के स्पार्टन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन बनाए। सबसे ज्यादा प्रतीक ने 33 रन बनाए।
इंग्रहाम के ललित व अमन ने 2 विकेट लिए। जवाब में इंग्रहाम की टीम 18 ओवर में 93 रन ही बना सकी। नितिन अग्रवाल डिप्टी डायरेक्टर विजडम पब्लिक स्कूल ने मैन ऑफ द मैच गगन व प्लेयर ऑफ द डे अदित्य को पुरस्कृत किया।
दूसरे मैच में विजडम पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सर्वाधिक अनुज राजपूत ने 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी।
सर्वाधिक रन 73 ऐबी ठाकुर ने बनाए। मैन ऑफ द मैच अनुज व प्लेयर ऑफ द डे ऐबी ठाकुर को मिला। इस मौके पर अंपायर अमनदीप सिंह, विनय कुमार, कोच मंसूर अहमद, रिंकू सिंह, सलमान इलयासी, मंजूर अहमद, मुकेश, मनोज, प्रेम राजपूत, अंकुर चौधरी, फेजम अली आदि मौजूद रहे।