फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर अधेड़ को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के जीटी रोड पर एक अधेड़ का मंगलवार रात को ट्रक ने रौंद दिया। अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचित किया। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

अमर पाल सिंह (44) पुत्र शंकर लाल सिंह गभाना के नगौला गांव का रहने वाला था। मंगलवार रात को ट्रैक्टर लेकर जहांगीराबाद जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अमर पाल को लघुशंका लगी।
विज्ञापन


वह जीटी रोड पर गांधीपार्क इलाके में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर खड़ा करके सड़क पार कर लघुशंका को जा रहा था। इसी दौरान सड़क सामने से आते एक तेज रफ्तार ट्रक ने अमर पाल को रौंद दिया।

इससे अमर पाल की मौके पर ही मौत हो गई। इधर हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। रास्ते से गुजरते अन्य वाहन सवारों की शव पर निगाह पड़ी तो उन्होंने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। साथ ही उसकी जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को भी सूचित किया। परिजनों ने बताया कि अमर पाल पेशे से किसान था।
विज्ञापन


उसके एक लड़की व तीन लड़के हैं। हादसे की खबर सुनकर पत्नी सवित्री बदहवाश है। परिजनों के अनुसार थाना पुलिस को मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें