फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ स्कूल की टीमों ने की जीत से शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल तालानगरी के मैदान पर अंतर स्कूल वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ पावर हाउस कासिमपुर के मुख्य प्रबंधक आरके वाही ने किया। प्रतियोगिता में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

बुधवार को मां सरस्वती की वंदना के साथ खेलों की शृंखला के प्रतीक मशाल जलाकर प्रारंभ किया। प्रतियोगिता 28 दिसंबर तक चलेगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है। कोई छात्र यदि पढ़ाई में निपुण न हो और वह किसी खेल के प्रति रुचि रखता हो तो वह आगे जाकर अपनी खेल प्रतिभा के सहारे बड़ा नाम अर्जित कर सकता है।
विज्ञापन


साथ ही अपने जीवन के लिए आवश्यक धन भी अर्जित कर सकता है। स्कूल के सचिव डॉ. राकेश नंदन ने कहा कि खेलकूद को बढ़ावा देने के मकसद से स्कूल के मैदान में क्रिकेट पिच व स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही आडिटोरियम भी बनेगा।

सीबीएसई स्कूल के सहोदय कांप्लेक्स के तहत हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल को वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए मेजबानी मिली है। इस अवसर पर शीतल नंदन, उपसचिव वीके चौधरी, प्रधानाचार्य मोहम्मद आसिम रूमी, खेल प्रशिक्षक गवेंद्र सिंह जादौन, रवींद्र, चरन सिंह, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे नतीजे
अलबरकात पब्लिक स्कूल ने ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल को हराया। एलबीके पब्लिक स्कूल ने अलीगढ़ माडर्न स्कूल को शिकस्त दी। जीडी पब्लिक स्कूल ने एचआर इंटरनेशन स्कूल को हराया। विजडम पब्लिक स्कूल ने संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल को हरा दिया। प्रकाश कान्वेंट स्कूल इगलास ने डीपीएस वर्ड खैर को हराया। श्रीजी पब्लिक स्कूल जट्टारी ने एसडी इंटरनेशनल स्कूल को पराजित किया। अलबरकात पब्लिक स्कूल ने डीपीएस सिविल लाइंस को हरा दिया। कृष्णा पब्लिक स्कूल ने विश्व भारती पब्लिक स्कूल को पराजित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें