फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस, सिंगिंग व मॉडलिंग चैंपियनशिप में महिलाओं ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हाई स्टाइल फैशन व डी स्टार डांस स्टूडियो की ओर से बुधवार को जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में क्रिसमस व न्यू ईयर के अवसर पर स्पार्कलिंग डांस, सिंगिंग व मॉडलिंग चैंपियनशिप सीजन 2 का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ समाजसेवी नवीन भारती गुप्ता, सीमा सिंह व पंकज धीरज ने किया।

कार्यक्रम की मुख्य संयोजक चारू चौहान व मोहम्मद जाविर ने बताया कि प्रतियोगिता में 200 से अधिक युवा, महिलाओं व बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सुपर मॉम ने जलवा बिखेरा।
विज्ञापन


वहीं फूड कार्निवाल में फूड, हैंडीक्राफ्ट, आभूषण, कपड़े आदि के स्टॉल लगे। निर्णायक मंडल में शिराजुद्दीन शेख, शरद गुप्ता व कपिल सिंह दिल्ली रहे। संचालन प्रगति चौहान ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर भूपेंद्र जैन, लता गुप्ता, काजल धीरज, पूजा सोमानी, सुचि विपुल गुप्ता, तिलक शर्मा, राजीव द्विवेदी, विनय रेशु अग्रवाल, अर्चना फौजदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें