फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू, डीयू, अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की धमाकेदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में चल रही नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान एएमयू, डीयू (दिल्ली यूनिवर्सिटी) व डॉ. राम मनोहर अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की टीम धमाकेदार जीत से अगले दौर में पहुंच गई है। वहीं, जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली को प्रतिद्वंद्वी टीम के न आने से उसे वॉक ओवर मिल गया।

सोमवार को यूनिवर्सिटी के सिंथेटिक मैदान पर मेजबान एएमयू ने कुमायूं विश्वविद्यालय नैनीताल उत्तराखंड को 15-1 से करारी शिकस्त दी। एएमयू की ओर से मोहम्मद फराज ने पांच, लोकेश ने चार, सोनू कुमार ने तीन, मंतोश, जुबैर व अख्ताब ने एक-एक गोल किया। नैनीताल के खिलाड़ी सिर्फ एक गोल कर सके।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय व हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला के बीच खेले गए मैच में शुरुआती क्षणों में दिल्ली के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए शिमला के रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

दिल्ली की ओर से नितिन, सूरज चौहान ने 2-2, पंकज, विनय, रोहित व पुलकित ने एक-एक गोल दागे, जबकि शिमला की तरफ से विशाल व अनिल ने एक-एक गोल मारा। शिमला के खिलाड़ियों ने दो गोल दागे।

दिल्ली ने शिमला को 8-2 से हरा दिया। एक अन्य मैच में अयोध्या और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अयोध्या की ओर से अभिषेक, अंशुमान, सोनू कुमार ने एक-एक गोल दागा। वहीं, जवाब में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी गगनदीप व साहिल ने एक-एक गोल मारा।

अयोध्या ने कुरुक्षेत्र को 3-2 से हरा दिया। इस अवसर पर इस अवसर पर एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव डॉ. अमजद अली रिजवी, वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य प्रो. नईमा गुलरेज, प्रो. शोएब जहीर, टूर्नामेंट के आयोजन सचिव व हॉकी क्लब अध्यक्ष डॉ. गुलाम सरवर हाशमी, प्रो. एसके मिश्रा, फैसल शेरवानी, निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, अली अकबर, उमर दराज, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


आज के मुकाबले
मंगलवार को मेजबान एएमयू का मैच महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से होगा। जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली का मुकाबला पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, दिल्ली विश्वविद्यालय का मैच गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर और आरएमएल विश्वविद्यालय अयोध्या का मैच पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें