फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता के बीच से बनेगा कांग्रेस विजेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पूर्व सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने आह्वान किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2019 के घोषणा पत्र पर जल्द ही किसान एवं मजदूरों से रायशुमारी करेंगे। उनकी राय के बाद ही पार्टी का अधिकृत घोषणा पत्र जारी होगा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खैर तहसील के कस्बा जट्टारी में किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझेंगे। उनके प्रस्ताव का संकलन कर राहुल गांधी को सौंपेंगे।

इस घोषणा पत्र में किसानों के हितों को सर्वोपरि स्थान दिया जाएगा। राहुल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में आम जनता के हितों को देखते हुए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी और उस पर सौ फीसदी अमल करेगी। जिसमें किसानों, मजदूरों, नौजवानों, छोटे व्यापारियों के साथ-साथ अगड़ों, पिछड़ों, दलितों, मुस्लिमों का हित ध्यान में रखा जाएगा। देश के सभी क्षेत्रों, वर्गों समुदायों का सर्वांगीण विकास बढ़ाने के लिए इन्हीं वर्गों के बीच में जाकर इनके प्रस्ताव लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी क्षेत्र में राय लेने का जिम्मा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिया गया है। इसीलिए वह 12 अक्तूबर को खैर क्षेत्र के कस्बा जट्टारी पर किसानों की पंचायत में शिरकत करेंगे। अत: किसानों के सभी अराजनैतिक संगठनों प्रगतिशील किसानों, बुद्धिजीवियों और जिकरपुर कांड के सभी दलों के संबंधित व्यक्ति इस सम्मेलन में अपनी राय दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें