न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के सासनी गेट के कृष्णापुरी मठिया गली नंबर छह निवासी सुलेखा वर्मा व उनके पति मनोज वर्मा ने मुद्रा योजना में लोन नहीं मिलने की शिकायत मानव अधिकार आयोग को भेज दी हैै। अब आगे की कार्रवाई होगी। मनोज ने पीएमओ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं डीएम को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है।
मनोज ने बताया कि उनका सोने चांदी के जेवर बनाने काम है, जो पुश्तैनी है। गहने की बनवाई से ही उनको आय होती है। तीन बेटियां क्रमश: 10, 7 और 3 साल की हैं, जिनको वो उच्च शिक्षा दिलाना चाहते हैं।
इसी लिए केनरा बैंक सासनीगेट शाखा में काम बढ़ाने के लिए आठ लाख के इस्टीमेट सहित मुद्रा योजना में लोन के लिए आवेदन जनवरी माह में किया था। लेकिन महीनों चक्कर लगाने के बाद बैंक ने लोन नहीं दिया। अब उन्होंने मानव अधिकार आयोग में इसकी शिकायत कर दी है। इस पर सभी पक्षों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
क्या है मुद्रा योजना
आठ अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा बैंक का शुभारंभ किया था। इसकी फुल फार्म है माइक्रोयूनिट्स डवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी लिमिटेड।
प्रावधान
इस योजना को तीन हिस्सों में बांटा गया
1. व्यापार शुरू करने वाले यानि कि शिशु वर्ग-इसके दायरे में 50 हजार रुपये तक के कर्ज आते हैं।
2. मध्यम स्थित में कर्ज तलाशने वाले यानि कि किशोर वर्ग-इसके दायरे में 50 हजार से पांच लाख रुपये तक के लोन
3. विकास के अगले स्तर पर जाने की चाहत रखने वाले यानि कि तरुण वर्ग-इसके दायरे में पांच से दस लाख तक के लोन