फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग से सीएम को दिखाएंगे शहर की सुंदर तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डिफेंस कॉरिडोर की बैठक में आ रहीं रक्षामंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को शहर की सुंदर तस्वीर दिखाने के लिए नगर निगम पेंटिंग का सहारा ले रहा है। नगर निगम बाईपास फ्लाई ओवर पर शुक्र्रवार को एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। यह प्रतियोगिता सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

11 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष रामराव भामरे यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना की घोषणा के लिए अलीगढ़ आ रहे हैं।
विज्ञापन


शहर को सजाने व संवारने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने श्री वार्ष्णेय कॉलेज के छात्र-छात्राओं से बाईपास फ्लाई ओवर पर स्वच्छता और जागरूकता आधारित पेंटिंग कराए जाने का निर्णय लिया था।

इसके क्रम में 10 अगस्त शुक्रवार को सुबह 8 बजे से इस फ्लाई ओवर पर वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम और श्री वार्ष्णेय कॉलेज के छात्र प्रदीप राज व नवनीत के सहयोग किया जा रहा है। वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता की थीम स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी, शिक्षा, रक्षा उपकरण रखा गया है।

पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए 2 से 4 सदस्यों के साथ प्रतिभाग किया किया जा सकता है। प्रतियोगिता में वार्ष्णेय कॉलेज से महेश चंद्र वार्ष्णेय, डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. निशा, डॉ. ईश्वर, टीकाराम कॉलेज से हेमलता अग्रवाल व नगर निगम से मुख्य अभियंता कैलाश सिंह को निर्णायक सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की जानकारी यहां से प्राप्त करें
प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी नगर निगम की ओर से मोहित मिश्रा, 9711007971, अहसन रब 9568001883 के साथ ही वार्ष्णेय कॉलेज के छात्र प्रदीप राज 6396591774, नवनीत 8954675414 पर दिए गए फोन नंबरों पर संपर्क कर की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें