फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में भारत बंद आज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में गुरुवार 9 अगस्त आज भारत बंद का आह्वान है, लेकिन कोई भी बड़ा संगठन अब तक इसका एलान कर सामने नहीं आया है। जिससे पुलिस प्रशासन भी खासा टेंशन में है। हालांकि खुफिया एजेंसियों ने पुलिस प्रशासन को जनता की ओर से मिल रहे इनपुट पर बंद को लेकर जानकारी दी है, लेकिन कोई बड़ा संगठन सामने नहीं आने से प्रशासन भी भ्रम की स्थिति में है।

इधर, राष्ट्रवादी पार्टी अलीगढ़ की बैठक जिला प्रभारी श्रीपाल सिंह चौहान के आवास खैर रोड पर हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक वाईपी सिंह ने की और संचालन अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष विजय पंडित ने किया।
विज्ञापन


बैठक में सरकार द्वारा एससी एसटी कानून पर अध्यादेश लाने व प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में कल 9 अगस्त गुरुवार को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति तय हुई। राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी शांति पूर्ण तरीके से बंद कराने वालों का पूरा सहयोग करेगी।

सभी सवर्ण और ओबीसी वर्ग से निवेदन कर भारत बंद में सहयोग मांगा जा रहा है। निवेदन ये है कि भाजपा द्वारा दिए जा रहे काले कानूनों को लागू होने से रोकने के लिए सभी मिल कर भारत बंद में सहयोग करें।
विज्ञापन


बैठक में जिला अध्यक्ष यज्ञेश भारद्वाज, रामगोपाल सिंह, मुकेश चौहान, आचार्य भरत महाराज, प्रमोद चौहान, सुनीता चौहान, सुमित चौहान, रविराज सिंह, सुमित शर्मा, जीतेंद्र शर्मा, मनोज जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें