फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्टिफिकेट इन फर्स्ट एड कोर्स कर हाईस्कूल पास युवा बनाएंगे कॅरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने तीन नए पाठ्यक्रम लांच कर दिए हैं। इस पाठ्यक्रम के जरिये युवा प्रबंधन क्षेत्र में और आदिवासियों के विकास में अपने कैरियर को गति दे सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए भी सर्टिफिकेट इन फर्स्ट एड पाठ्यक्रम है, जिसे मोहनलाल गौतम जिला महिला अस्पताल में शुरू करने की तैयारी जोरों पर है।

नए पाठ्यक्रम लांच
डिप्लोमा इन इवेंट मैनजमेंट (डीईवीएमटी) करने के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। माध्यम अंग्रेजी होगा। इस पाठ्यक्रम को एक साल से चार साल के बीच पूर्ण कर सकते हैं। फीस आठ हजार रुपये निर्धारित की गई है। जनवरी व जुलाई में प्रवेश होते हैं।
विज्ञापन


सर्टिफिकेट इन फर्स्ट एड (सीएफएआईडी) करने के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है। माध्यम अंग्रेजी होगा। इस पाठ्यक्रम को छह महीने से दो वर्ष के बीच पूर्ण कर सकते हैं। फीस साढ़े तीन हजार रुपये निर्धारित की गई है। जनवरी व जुलाई में प्रवेश होते हैं

सर्टिफिकेट इन ट्राइबल स्टडीज (सीटीआरबीएस) करने के लिए 12वीं पास या बीपीपी (इग्नू) से पास होना जरूरी है। माध्यम अंग्रेजी होगा। इस पाठ्यक्रम को छह महीने से दो वर्ष के बीच पूर्ण कर सकते हैं। फीस एक हजार रुपये निर्धारित की गई है। जनवरी व जुलाई में प्रवेश होते हैं।
विज्ञापन


इग्नू ने तीन नए पाठ्यक्रम लांच किए हैं। इनमें जनवरी व जुलाई में प्रवेश शुरू हो जाएंगे। सर्टिफिकेट इन फर्स्ट एड को जुलाई सत्र में महिला जिला चिकित्सालय में शुरू कराने की तैयारी है।
-डॉ. एमआर फैसल, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू अलीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें